
इन तारीखों में जन्मे लोग अगर ठान लें तो इन्हें करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता
Numerology Number 5: कहते हैं अगर व्यक्ति किसी काम को करने की ठान ले तो वो कुछ भी हासिल कर सकता है। ये बात फिट बैठती है मूलांक 5 वाले लोगों पर। इस मूलांक के लोग काफी बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका ये मूलांक होता है। इस मूलांक के लोगों को अगर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो ये दुनिया बदल सकते हैं। इनके अदंर सीखने की क्षमता काफी अच्छी होती है। इनकी नौकरी से ज्यादा बिजनेस में रूचि रहती है।
अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 5 वाले भाग्यशाली होते हैं। ये लोग खूब पैसा कमाते हैं साथ ही उसका निवेश करके भी रखते हैं। इनके अंदर पैसा जोड़ने के अच्छी आदत होती है। इनका बैंक बैलेंस काफी अच्छा होता है। जिस कारण इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना शायद ही कभी करना पड़ता हो। ये बोलने चालने में काफी अच्छे होते हैं। जिसका लाभ इन्हें करियर लाइफ में भरपूर मिलता है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव होते हैं। इनकी तार्किक क्षमता काफी अच्छी होती है।
करियर में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। ये जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। ये हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। लेकिन कई बार इस मूलांक के जातकों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलती है। जिस कारण ये अपने मार्ग से बार-बार भटकते रहते हैं। यहां तक की ये कई बार अपने प्रोफेशन में बदलाव करते देखे जा सकते हैं। अगर ये किसी काम को एकाग्रता के साथ करते हैं तो निश्चित ही सफलता पा सकते हैं।
मूलांक 5 वाले हर जगह आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है। जिस वजह से ये किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। ये अच्छे टीम मेंबर साबित होते हैं। इनके काम की हर जगह सराहना होती है। ये लोग नई-नई योजनाओं से पैसा कमाते हैं। बुद्धि के बल पर ये अच्छा धन जमा करने में सफल रहते हैं। ये बड़ी ही मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनके दोस्त भी जल्दी बनते हैं और दुश्मन भी।
यह भी पढ़ें: 3 ऐसी राशियां जिन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, धन के मामले में ये लोग होते हैं बेहद लकी
Published on:
11 Mar 2022 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
