31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिनकी बर्थ डेट का होता है ये मूलांक वो किस्मत के माने जाते हैं धनी, बड़े ही ऐशो अराम से गुजरती हैं इनकी जिंदगी

ये लोग ईमानदार, दिल के साफ और मेहनती होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल तुरंत ही जीत लेते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, ank jyotish, number 7, lucky number in world, lucky number, mulank 7, radix 7,

जिनकी बर्थ डेट का होता है ये मूलांक वो किस्मत के माने जाते हैं धनी, बड़े ही ऐशो अराम से गुजरती हैं इनकी जिंदगी

Numerology Lucky Number 7: भविष्य के बारे में जानने का एक तरीका अंकज्योतिष भी है। जिसमें नंबरों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। मनुष्य जीवन में अंकों का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि अंकों से हमारे काफी चीजें जुड़ी होती हैं। जैसे हर व्यक्ति किसी न किसी तारीख को पैदा हुआ होता है और अधिकतर लोग अपनी बर्थ डेट के नंबर को अपने लिए लकी भी मानते हैं। इसी तरह ज्यादातर लोग अपने किसी भी शुभ काम को किसी शुभ दिन और तारीख में ही करना पसंद करते हैं। तो इस तरह कहा जा सकता है कि अंक हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 7 के बारे में जो बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की जन्म तारीख का ये मूलांक होता है वो किस्मत का बेहद धनी होता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका बर्थ मूलांक 7 माना जाता है। अंक शास्त्र अनुसार ये मूलांक सबसे भाग्यशाली होता है। इस मूलांक के लोग लाइफ में जल्दी सफलता पा लेते हैं। क्योंकि इन पर देवी देवताओं की विशेष कृपा रहती है। इन्हें लाइफ में अधिक संघर्ष नहीं करने पड़ते। इन्हें चीजें बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। ये लोग ईमानदार, दिल के साफ और मेहनती होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल तुरंत ही जीत लेते हैं।

नंबर 7 क्यों माना जाता है लकी? इस अंक के लकी होने के पीछे कई कारण हैं। जैसे सप्ताह में 7 दिन होते हैं। इन्द्रधनुष में भी सात रंग होते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्वर्ग में जाने के भी 7 पायदान होते हैं। मानव शरीर में भी 7 चक्र होते हैं। कुल मिलाकर 7 अंक को पूर्णता का एहसास माना जाता है। जिस वजह से इस अंक को शुभ माना गया है।

मूलांक 7 वाले लोकप्रिय होते हैं। भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये बोल चाल में काफी अच्छे होते हैं। इन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता ये हर समय कुछ न कुछ करते रहते हैं। इन्हें आराम पसंद नहीं होता। इनकी खासियत ये होती है कि ये किसी भी चीज से अधिक समय तक परेशान नहीं रहते। ये अपने बीते समय के बारे में सोचकर अपना समय खराब नहीं करते। ये आज में जीते हैं और हर समय अपने वर्तमान को ही बेहतर बनाने की सोचते हैं।

ये निडर और साहसी होते हैं। अपनी बातों को साफ-साफ कहने में यकीन रखते हैं। इन्हें घुमा फिराकर कुछ भी कहना पसंद नहीं होता। ये खुली सोच के होते हैं और अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद लेते हैं। ये किसी से भी नहीं डरते। जो मन में आता है ये वही करते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं रहती।
यह भी पढ़ें: समाज में लोकप्रिय और शत्रुओं से निपटने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग, चंद्र देव की कृपा से धन की नहीं होती कमी

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader