31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज में लोकप्रिय और शत्रुओं से निपटने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग, चंद्र देव की कृपा से धन की नहीं होती कमी

Kark Rashi People: इस राशि के लोग घूमने-फिरने के काफी शौकीन होते हैं। साथ ही इन्हें गीत-संगीत से भी काफी लगाव होता है। ये बेहद ही सामाजिक होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 25 May 2022, 9:22 AM IST

zodiac signs, astrology, kark rashi, cancer zodiac sign, kark rashi people, kark rashi people personality,

समाज में लोकप्रिय और शत्रुओं से निपटने में माहिर होते हैं इस राशि के लोग, चंद्र देव की कृपा से धन की नहीं होती कमी

आज हम बात करेंगे कर्क राशि वालों के बारे में। इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। ये जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक स्वभाव से कोमल और परिवर्तनशील होते हैं। ये थोड़े उत्तेजनात्मक स्वभाव के भी होते हैं। इन्हीं गुस्सा तुरंत ही आ जाता है। लेकिन उतनी ही शीघ्र शान्त भी हो जाता है। इस राशि के जातक दिखने में प्राय: सुन्दर होते हैं। जानिए कर्क वालों के बारे में और भी दिलचस्प जानकारी।

कर्क राशि वाले घूमने-फिरने के काफी शौकीन होते हैं। साथ ही इन्हें गीत-संगीत से भी काफी लगाव होता है। ये बेहद ही सामाजिक होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बेहद कम उम्र में ही ये समाज में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये दूसरों से काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं। ये अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं।

कर्क राशि वाले अधिक महत्वकांक्षी नहीं होते लेकिन इन्हें तरक्की पसंद होती है। ये अपने से जुड़े लोगों की काफी केयर करते हैं। ये लाइफ में आने वाली हर मुसीबत से निपटने में माहिर होते हैं। ये हद से ज्यादा जिद्दी भी होते हैं। जिस कारण इन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इन्हें अपनी परंपराओं से काफी लगाव होता है। ये पारिवारिक होते हैं। परिवार वालों की खुशियों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है। ये बोलने चालने में माहिर होते हैं। ये अगर अपने आसपास की परिस्थितियों को ठीक रखें तो काफी उदार स्वभाव के होते हैं। लेकिन ज्यादातर ये लोग अपनी ही मुसीबतों में फंस जाते हैं। इन लोगों के अंदर असुरक्षा की भावना काफी ज्यादा रहती है। सबकुछ सही होते हुए भी ये परेशान रहते हैं। वैसे इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।
यह भी पढ़ें: रात में सोते समय बार-बार इस चीज का होना खराब राहु का है संकेत, तुरंत करें ये उपाय

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)