11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के इस अंग पर तिल होना व्यक्ति को बनाता है बहुत अमीर

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) अनुसार जिन लोगों की गर्दन पर ठीक सामने तिल होता है वो लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। जानिए शरीर के और किन अंगों पर तिल होना व्यक्ति के धनवान होने का संकेत माना जाता है।

2 min read
Google source verification
samudrik shastra, lucky moles, lucky moles on body, lucky moles on female body, lucky moles on male body

सामुद्रिक शास्त्र: शरीर के इस अंग पर तिल होना व्यक्ति को बनाता है बहुत अमीर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल का निशान न हो। हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है। कहते हैं ये तिल भविष्य के बारे में बताते हैं। ये शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। इनके आकार में भी अंतर देखा जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को बताया गया है। तिल लाल, हल्के भूरे, हरे और काले रंग के होते हैं। जानिए शरीर के किन अंगों पर तिल होना काफी भाग्यशाली माना जाता है।

धनवान लोगों के यहां होता है तिल: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की गर्दन पर ठीक सामने तिल होता है वो लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ये कला में निपुण होते हैं। वहीं गर्दन के पीछे वाले भाग पर तिल होना व्यक्ति को क्रोधी स्वभाव का बनाता है।

कंधे पर इस तरफ तिल होना माना जाता है शुभ: दायें कंधे पर तिल का निशान होना व्यक्ति को साहसी और बुद्धिमान बनाता है। बायें कंधे पर तिल का निशान होना व्यक्ति को जिद्दी स्वभाव का बनाता है।

माथे पर तिल: जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है वो लोग शांत, बुद्धिमान और परिश्रमी होते हैं। माथे में दाहिनी तरफ तिल हो तो व्यक्ति धनवान होता है। वहीं बायीं तरफ तिल हो तो व्यक्ति स्वार्थी होता है।

भौंह पर तिल: जिन लोगों की भौंह के बीच में तिल होता है उन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। भौंह के दाहिनी तरफ तिल होना अच्छे वैवाहिक जीवन का संकेत देता है। वहीं बायीं तरफ तिल होना व्यक्ति को डरपोक बनाता है। ऐसे लोगों को नौकरी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नाक पर तिल: जिन लोगों की नाक की दाहिनी तरफ तिल होता है उन लोगों को कम मेहनत में ही अच्छा धन प्राप्त हो जाता है। वहीं जिनकी नाम की बायीं तरफ तिल होता है उन लोगों को सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं।

गाल पर तिल: जिन लोगों के दायें गाल पर तिल होता है वो थोड़े गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। लेकिन धन कमाने में ये काफी आगे रहते हैं। वहीं जिनके बायें गाल पर तिल होता है वो लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं।

कान पर तिल: जिन लोगों के कान पर तिल होता है उन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जिनके कान के ठीक ऊपर तिल होता है वो लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।

भुजा पर तिल: जिनकी दायीं भुजा पर तिल होता है वो लोग बुद्धिमान और चालाक होते हैं। जिनकी बायीं भुजा पर तिल होता है उन्हें जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।

कोहनी पर तिल: जिनकी कोहनी पर तिल होता है वो लोग कला में निपुण, धनी और घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं।

पीठ पर तिल: जिनकी रीढ़ की हड्डी के आस-पास तिल होता है वो लोग फेमस होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता होती है।

नाभि पर तिल: जिनकी नाभि के आस-पास तिल का निशान होता है ऐसी महिलाओं का जीवन सुखमय व्यतीत होता है। जिन पुरुष की नाभि के बायीं तरफ तिल होता है उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: होली से पहले सूर्य देव मीन राशि में कर जाएंगे प्रवेश, 5 राशि वालों को करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता