
फरवरी में मकर राशि में बनेगा पंचग्रही योग, 4 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर काफी अहम माना जाता है। क्योंकि ये हमारे जीवन को प्रभावित करता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। फरवरी का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस साल कई ग्रह मकर राशि में स्थित रहेंगे। 13 फरवरी तक सूर्य देव मकर में रहेंगे। 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो 27 फरवरी को शुक्र। जब इन दोनों ग्रहों का प्रवेश मकर राशि में होगा तो चंद्रदेव और बुध देव भी इस राशि में स्थित रहेंगे। इस तरह से फरवरी में 5 ग्रहों का पंचग्रही योग बनने जा रहा है। जानिए इस योग से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए पंचग्रही योग काफी लाभकारी साबित होगा। करियर में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में किए जाने वाले निवेश से भविष्य में अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये योग सौगात लेकर आएगा। धन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए पंचग्रही योग विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। क्योंकि ये इसी राशि में बनने जा रहा है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मामलों को लेकर ये पंचग्रही योग विशेष तौर पर लाभकारी हो सकता है।
मीन राशि: इस अवधि में आपकी मनचाही मुराद पूरी होगी। आपकी योजनाएं परवान चढ़ेंगी। आप काफी खुश नजर आएंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से आती है सुख-समृद्धि
Updated on:
24 Jan 2022 03:50 pm
Published on:
24 Jan 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
