
पौष पूर्णिमा उपाय
Paush Purnima Date 2023: साल की पहली पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) 6 जनवरी शुक्रवार को पड़ रही है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण आकार का होता है, वहीं पौष माह भगवान सूर्य की पूजा का माह है। एक ही दिन भगवा सूर्य, चंद्र और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए यह विशेष अवसर होता है। Paush Purnima 2023 पर Paush Purnima Ke Upay अपनाकर आप दांपत्य जीवन में मधुरिमा ला सकते हैं, इसके अलावा आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं।
पौष पूर्णिमा के दिन यह उपाय करें
1. पौष पूर्णिमा 2023 के दिन गंगा या पानी में गंगाजल डालकर कुश हाथ में लेकर स्नान करें।
2. पौष पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है, अतः सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने मीठी चीजें और जल चढ़ाएं।
3. कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो पूर्णिमा के दिन चावल दान करें।
4. पौष पूर्णिमा के दिन पति पत्नी चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें, इससे दांपत्य जीवन मधुर होगा।
5. पौष पूर्णिमा के दिन कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर ऊँ स्रां स्रीं स्रौं सः चंद्रमसे नमः या ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नमः का जाप करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें। Paush Purnima के इस उपाय से आर्थिक समस्या दूर होगी।
6. पौष पूर्णिमा पर चंद्रोदय के बाद अपने घर के मंदिर में धन लाभ के लिए श्री यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, कुबेर यंत्र, एकाक्षी नारियल, दक्षिणावर्ती शंख साबुत अक्षत पर रखें।
7. पौष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण और माता अन्नपूर्णा की पूजा करना न भूलें।
8. पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के सामने 11 कौड़ियां चढ़ाएं, उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इस Paush Purnima Upay से धन की कमी नहीं होती। हर पूर्णिमा के दिन इन कौड़ियों को निकालकर यही विधि अपनाएं।
9. इस दिन तांबे के कलश में जल लेकर इसमें रोली, अक्षत और लाल पुष्प डालें और ऊँ सूर्याय नमः, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ नमो भास्कराय नमः, अर्घ्य समर्पयामि मंत्र बोलकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दें और यह प्रक्रिया ऐसे पूरी करें कि जल की धारा के बीच से भगवान आदित्य के दर्शन होते रहें। इससे संपन्नता आती है।
10. इस दिन मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी को इत्र, सुगंधित अगरबत्ती अर्पित करें और सुख समृद्धि-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी से अपने घर में स्थायी रूप से निवास करने की प्रार्थना करें। इससे माता प्रसन्न होकर आपकी विपन्नता दूर करेंगी।
Updated on:
04 Jan 2023 01:31 pm
Published on:
04 Jan 2023 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
