
ऊंची किस्मत वाले माने जाते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, लाइफ में खूब कमाते हैं पैसा
Numerology: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक बताए जाते हैं। इन्हीं में से किसी न किसी मूलांक में हर व्यक्ति का जन्म होता है। मूलांक 3 की बात करें तो जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग मेहनती, धैर्यवान, भाग्यवान, कर्मशील और तेज दिमाग के होते हैं। मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। ये लोग अगर ठान लें तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जानिए इस मूलांक वालों की खूबियां।
जन्म से ही होती है लीडरशिप क्वालिटी: मूलांक 3 वाले लोगों के अंदर जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग जहां रहते हैं वहां एक लीडर की तरह उभरते हैं। अच्छी नेतृत्व क्षमता के कारण ये राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा काम करते हैं। ये अपने कार्यों के प्रति हमेशा चौकन्ना रहते हैं। इनके अंदर एक राजा वाले गुण होते हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।
आर्थिक स्थिति होती है अच्छी: ये लोग धन-धान्य के मामले में लकी होते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ये अच्छे निवेशक भी होते हैं। ये पैसा खुलकर खर्च करते हैं लेकिन धन का निवेश भी करते हैं। इनका अधिकतर पैसा दान-पुण्य के कार्यों में खर्च हो जाता है। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति के लिए ये जमकर खर्च भी करते हैं।
होते हैं समाज सेवी: मूलांक 3 के लोग समाज कल्याण के लिए काफी कुछ करते हैं। ये काफी दयावान होते हैं। दूसरों की मदद के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं। इनके इसी नेचर के कारण इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनकी समाज में एक अलग ही पहचान बन जाती है। इनकी छवि काफी मजबूत होती है। ये अच्छे मार्गदर्शक साबित होते हैं।
होते हैं बहुत बुद्धिमान: इस मूलांक के लोग अपने बौद्धिक कौशल के दम पर लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। ये लोग दुनिया के लिए एक मिसाल बन जाते हैं। इन्हें टीचर, जज, अधिवक्ता जैसे प्रशासनिक पद पसंद होते हैं। इनकी शिक्षा काफी अच्छी होती है। ये लोग व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्र से जुड़े होते हैं।
यह भी पढ़ेंं: इन 3 नाम के लोग पैसों के मामले में तो होते हैं लकी, लेकिन प्यार में साबित होते हैं अनलकी
Updated on:
13 Mar 2022 11:25 am
Published on:
13 Mar 2022 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
