10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग, जोखिम भरे कार्यों से खूब कमाते हैं पैसा

Numerology: ये जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं और उनसें खूब लाभ भी कमाते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, astrology, numerology lucky radix, lucky mulank, number 9, radix 9 people behavior,

अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग, जोखिम भरे कार्यों से खूब कमाते हैं पैसा

जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इन लोगों का शुरुआती जीवन संघर्षों में गुजरता है लेकिन ये लाइफ में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल करते हैं। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं और उनसें खूब लाभ भी कमाते हैं। इनके पास धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन तारीख में जन्मे लोग हैं।

मूलांक 9 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं और इन्हें लगभग हर विषय की जानकारी होती है। इन्हें खतरों से खेलना काफी पसंद होता है। ये परम्परावादी और सामाजिक होते हैं। ये अपने सरल व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपने मन में कुछ नहीं रखते। दिल से साफ होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। इनकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है।

ये काफी भावुक होते हैं। तुरंत ही इमोशनल हो जाते हैं। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। कई लोग इनके इमोशनल नेचर का लाभ भी उठाते हैं। ये जिद्दी होते हैं एक बार जिस चीज काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं।

ये काफी गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। अपने क्रोध पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं रख पाते। जिस कारण अक्सर इन लोगों को हाई बीपी की समस्या हो जाती है। क्रोध में ये कई बार अपना ही नुकसान कर लेते हैं। समाज कल्याण के लिए ये काफी कुछ करते हैं। मूलांक 9 वाले लोग पुलिस, डिफेन्स सर्विसेज, सिक्योरिटी एजेंसी, सिक्योरिटी अफसर, प्रशासनिक सेवा इत्यादि, समाज सेवा, NGOs, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्यक्षेत्र इत्यादि में अच्छा नाम कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 तारीख में पैदा हुए लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, ये जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को देते हैं अंजाम

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)