29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 तारीख में पैदा हुए लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, ये जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को देते हैं अंजाम

Numerology: इस मूलांक के लोग रहस्यमयी, शांत, गंभीर और निश्छल प्रवृत्ति के होते हैं। किसी भी विषय पर गहनता से सोचते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Jul 2022, 12:33 PM IST

numerology, numbers, mulank 8, number 8 people, mulank 8 people, date of birth astrology,

इन 3 तारीख में पैदा हुए लोगों पर शनि देव रहते हैं मेहरबान, ये जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को देते हैं अंजाम

Numerology Mulank 8: अंकों का हमारे जीवन से गहरा संबंध माना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख उसके जीवन से जुड़े कई राज खोल देती है। आज हम बात करेंगे 3 ऐसी तारीखों के बारे में जिसमें जन्मे लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये तारीख हैं 8, 17, 26 और इन तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक होता है 8 अंक। इस मूलांक के लोग रहस्यमयी, शांत, गंभीर और निश्छल प्रवृत्ति के होते हैं। किसी भी विषय पर गहनता से सोचते हैं। किस्मत से ज्यादा अपने कर्मों पर भरोसा रखते हैं। इसलिए सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। अंक ज्योतिष अनुसार इन्हें सफलता भी कड़ी मेहनत के बाद ही मिलने के आसार रहते हैं।

मूलांक 8 वाले जिस काम को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बीच में काम छोड़ना इन्हें पसंद नहीं होता। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये चापलूस लोगों से दूर ही रहते हैं। शनि ग्रह की तरह ही इनकी चाल भी धीरे होती है। ये कोई भी काम धीरे-धीरे ही करते हैं। इन्हें सफलता भी धीरे-धीरे मिलती है। इन्हें समझना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। क्योंकि कब इनके मन में क्या चल रहा है इस बारे में कोई भी नहीं जान सकता।

ये अपने जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को अंजाम देते हैं। एक बार जो लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं तो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। ये अमूमन शांत ही रहते हैं। कौन इनके बारे में क्या कह रहा है इन्हें इस चीज से कोई मतलब नहीं होता। ये अपनी बातें किसी से शेयर नहीं करते। बहुत ही कम लोग इनके राज जान पाते हैं।
यह भी पढ़ें: सावन महीने में किसी भी एक दिन जरूर करें ये एक काम, हर तरह की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)