
जिद्दी, जुनूनी और मेहनती होते हैं इन नाम वाले लोग, ठान लें तो बन सकते हैं 'धन कुबेर'
Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस तरह से राशियों से किसी भी व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह से नाम के पहले अक्षर से भी काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे 4 ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद गुणी होते हैं। ये अगर ठान लें तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून होता है। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।
-जिन लोगों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। एक बार अगर किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये दूसरों की नजर में हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ये आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं।
-जिन लोगों का नाम H अक्षर से शुरू होता है वो चाहें तो लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होते हैं। जब तक सफलता नहीं पाते निरंतर प्रयास करते रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
-जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो मेहनत करने में सभी को पीछे छोड़ देते हैं। अगर ये किसी काम में सफलता पाने का दृढ़ निश्चय कर लें तो इन्हें कोई हरा नहीं सकता। इनका जिद्दी और जुनूनी नेचर इन्हें हर काम में सफलता दिलाता है। ये अपने कर्मों से धन कुबेर बन जाते हैं।
-जिन लोगों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती होते हैं। इन्हें जब तक किसी काम में सफलता नहीं मिलती ये शांत नहीं बैठते। ये अगर ठान लें तो धन कुबेर बन सकते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। कामयाबी इनके कम उम्र में ही कदम चूम लेती है।
यह भी पढ़ें: Shani Transit 2022, Mithun Rashi: शनि का कुंभ राशि में गोचर मिथुन वालों के लिए रहेगा खास, शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति
Published on:
24 Apr 2022 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
