
अपने मर्जी के मालिक होते हैं इस मूलांक वाले लोग, होते हैं खुशमिजाज और साफ दिल
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। इस मूलांक के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग साफ दिल होते हैं। जो मन में आता है कह देते हैं। कई बार लोगों को इनकी बातें कड़वी भी लग जाती हैं। लेकिन इस चीज की ये परवाह नहीं करते। दिल में बातें रखने की इनकी आदत नहीं होती। ये लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं।
इस मूलांक के लोगों की कल्पनाशक्ति काफी तीव्र होती है। ये लोग निडर, आत्मविश्वास से भरपूर और बुद्धिमान होते हैं। समाज में इनकी एक अलग ही पहचान होती है। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। इनके अंदर धैर्य की कुछ कमी होती है। ये लोग कभी खाली नहीं बैठ सकते। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ करते रहना पसंद होता है। ये मेहनती और कर्मशील होते हैं।
ये मौलिकता के आधार पर धन अर्जित करते हैं। ये दान-पुण्य के कार्यों में काफी पैसा लगाते हैं। इन्हें फालतू की चीजों में धन खर्च नहीं करते। इनकी दोस्ती हमेशा अपने से अधिक उम्र के लोगों से होती है। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं मिलती है। ये चतुराई से धन कमाते हैं और पैसों को जोड़कर रखने की भी इनकी अच्छी आदत होती है।
ये लोग अच्छे कवि, लेखक, दार्शनिक, डॉक्टर, ज्योतिषी, अध्यापक, सरकारी अधिकारी आदि के रूप में कार्य करते हैं। इस मूलांक के लोगों की एक खासियत ये भी होती है कि ये दूसरों के मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Name Astrology: बेहद बुद्धिमान मानी जाती हैं इन अक्षर के नाम वाली लड़कियां, करियर में खूब कमाती हैं नाम
Published on:
22 Aug 2022 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
