
मेष और तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं राहु-केतु, ये 3 राशियां हो जाएं सावधान!
Rahu-Ketu Transit 2022: वैदिक ज्योतिष में राहु-केतु ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। ये मनुष्यों के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। राहु को भ्रम का ग्रह माना जाता है तो केतु को प्रभाव का ग्रह कहा जाता है। ये दोनों ही ग्रह स्वयं स्वतंत्र परिणाम नहीं देते हैं। ज्योतिष अनुसार ये ग्रह व्यक्ति की कुंडली के जिस भाव में स्थित होते हैं उसी भाव के स्वामी के अनुरूप फल देते हैं। राहु-केतु 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इस दिन राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा तो केतु तुला राशि में। जानिए इन गोचर का किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है।
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित नहीं होगा। आपको हर काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पेशेवर जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। नौकरी जाने का खतरा महसूस हो सकता है। इस अवधि में आपकी वाणी कठोर और कटु हो सकती है। लोगों से संबंध खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मांसपेशियों में दर्द महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन के समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। किसी करीबी से इस अवधि में धोखा मिल सकता है। इसलिए आपके लिए सलाह यही है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। लव लाइफ में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि: राहु-केतु के राशि गोचर के दौरान आपको कई प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको बॉस की डांट सुननी पड़ सकती है। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। गले और दांतों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में शनि इन 3 राशियों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से करेंगे मुक्त, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें
Published on:
06 Apr 2022 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
