30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 राशि के लोगों को लाइफ में कई बार हो जाता है प्यार, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

इन राशियों के लोगों के किसी न किसी कारण लव रिलेशनशिप बनते बिगड़ रहते हैं। इन्हें एक रिलशेन से दूसरे रिलेशन में आने में अधिक समय नहीं लगता।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, zodiac sign astrology, lucky rashi, mesh rashi, kark rashi, makar rashi, Capricorn zodiac sign,

इन 4 राशि के लोगों को लाइफ में कई बार हो जाता है प्यार, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

किसी राशि के लोग अत्याधिक गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। तो किसी के एकदम शांत स्वभाव के। यानी हर राशि के लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के लोगों को जीवन में सिर्फ एक ही बार सच्चा प्यार होता है तो कुछ राशि के लोग बार-बार प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। यहां आप जानेंगे ऐसी राशियों के लोगों के बारे में जिन्हें लाइफ में कई दफा हो जाता है प्यार। ये लोग बहुत जल्दी किसी पर भी अपना दिल हार बैठते हैं.

मिथुन राशि: इस मामले में इस राशि के लोग नंबर 1 पर आते हैं। इनका स्वभाव काफी चंचल होता है। ये बहुत जल्दी किसी के भी प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। इस राशि के कुछ लोग तो एक रिलेशनशिप में रहते हुए दूसरी रिलेशनशिप में कूद जाते हैं। ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। अगर इनका रिलेशन किसी से खराब भी हो गया है तो ये अधिक समय तक निराश नहीं रहते। इन्हें तुरंत ही दूसरा साथी मिल जाता है।

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए प्यार काफी महत्व रखता है। ये जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसे बेस्ट लव पार्टनर बनकर दिखाते हैं। लेकिन ये किसी के भी प्रति तुरंत आकर्षित हो जाते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। इनके द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए लव रिलेशन अधिक समय तक नहीं टिकते। कुछ समय बाद ये अपने लव रिलेशनशिप से पीछे हटने लगते हैं। इन्हें लाइफ में कम से कम 2 बार होता है।

तुला राशि: ये अपने लव रिलेशन में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। लेकिन तब भी इनके लव रिलेशन में कोई न कोई दिक्कतें आती रही रहती हैं और आखिर में इनके प्रम संबंध टूट जाते हैं। इस राशि के लोगों को लाइफ में तीन बार तक प्यार हो जाता है। हर बार इन्हें अपने रिलेशनशिप से ये कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को अपनी आजादी काफी पसंद होती है। जिसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। जब ये लव रिलेशनशिप में होते हैं तो ये कहीं न कहीं अपनी आजादी को लेकर चिंतित हो जाते हैं। जिस वजह से इनके रिलेशनशिप में खटास आने लगती है और अंत में इनका संबंध टूट भी जाता है। लेकिन इन्हें दूसरी बार प्यार में पड़ने में देरी नहीं लगती।
यह भी पढ़ें: मार्च 2022 इन राशियों के लिए रहेगा सबसे लकी, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल