
जानिए, मार्च महीना किन राशियों के लिए लकी साबित होगा
मार्च महीने की शुरुआत महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर्व से होने जा रही है। इसी के साथ रंगों का त्योहार होली (Holi) भी इसी महीने की 19 तारीख को पड़ेगा। साथ ही कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी मार्च के महीने में ही होने जा रहा है। 6 मार्च को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह भी इस महीने की 24 तारीख को अपनी राशि बदलेगा। ग्रहों में होने वाले इस बदलाव का कुछ राशियों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि: पेशेवर और व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए मार्च का महीना शुभ रहेगा। इस राशि के छात्र जातकों के लिए भी ये महीना शुभ रहने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। धन का आवागमन इस पूरे महीने होता रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
मिथुन राशि: आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का इस महीने हर काम में साथ मिलेगा। बच्चों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे। नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी मार्च का महीना अनुकूल दिखाई दे रहा है। कई कार्यों में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस राशि के बिजनेस से जुड़े जातकों को शानदार लाभ प्राप्त होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार का माहौल शांत और समृद्ध रहेगा। वहीं विवाहित जातक अनुकूल समय का लुफ्त उठाएंगे। आर्थिक जीवन शानदार रहेगा।
धनु राशि: आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आप अच्छे काम के दम पर वरिष्ठों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहेंगे। लाभ प्राप्त करने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षा में सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lo Shu Grid Numerology: समृद्ध और भाग्यशाली बनाता है ये अंक, अगर आपकी बर्थ डेट में नहीं है तो जानिए क्या करें उपाय
Published on:
25 Feb 2022 02:06 pm
