12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samudrik Shastra: बेहद भाग्यशाली लड़कियों के ही शरीर के इन हिस्सों पर होते हैं तिल

Lucky Moles On Female Body: यहां हम बात करेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद उन शुभ तिलों के बारे में जो उनके सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।

2 min read
Google source verification
samudrik shastra, lucky moles, lucky moles in female body, lucky moles on female face, lucky moles on body, tilo ka matlab, तिलों का रहस्य,

Samudrik Shastra: बेहद भाग्यशाली लड़कियों के ही शरीर के इन हिस्सों पर होते हैं तिल

Lucky Moles On Body: अधिकांश लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं तो वहीं कुछ तिल समय के साथ उभरते हैं। तिल के कई रंग और आकार होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल यूं ही नहीं होते बल्कि इनका कुछ न कुछ मतलब होता है। तिल शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। यहां हम बात करेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में जो उनके सौभाग्यशाली होने का संकेत देते हैं।

-जिस महिला के माथे पर तिल होता है वो आत्मविश्वास से भरपूर होती है। साथ ही ऐसी स्त्री को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। जिस महिला के गले पर तिल होता है वो धैर्यवान होती है। ये महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

-जिन महिलाओं की कमर पर तिल होता है उनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। कमर पर तिल का मतलब है कि ऐसी महिलाएं जीवन में अपार सफलता प्राप्त कर सकती है।

-जिन महिलाओं की भौं के बीच में तिल होता है वो भी अत्यंत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

-जिन महिलाओं की ठुड्डी पर तिल होता है ऐसी महिलाएं अपना जीवन सुख से व्यतीत करती हैं। इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

-जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है उन्हें लाइफ में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ऐसी महिलाएं समाज कल्याण के लिए भी काफी कुछ करती हैं।

-जिन महिलाओं के दाहिने पैर पर तिल होता है वो अत्यंत ही बुद्धिमान होती हैं। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा ग्रहण करती हैं और सफलता पाती हैं।

-जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और इनमें निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव सावन में इन 4 राशियों का करेंगे कल्याण, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)