2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan Month 2022: सावन में घर में लगाएं इनमें से कोई भी एक पौधा, बना रहेगा भोलेनाथ और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास में भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं ज्योतिष अनुसार सावन माह में इन पौधों को घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है।

2 min read
Google source verification
sawan maas 2022, shravan month 2022, sawan me kya karna chahiye, sawan month upay in hindi, ghar me kaun sa paudha lagana chahiye, kaner plant benefits, parijat plant in home, shiv ji ko prasan karne ke upay, plants to plant in july august,

Sawan Month 2022: सावन में घर में लगाएं इनमें से कोई भी एक पौधा, बना रहेगा भोलेनाथ और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। मान्यता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ और पार्वती मां की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। ऐसे में सावन के महीने में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन से पौधे घर में लगाने से आती है सुख-समृद्धि...

अनार का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में घर में अनार का पौधा लगाने से ना केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि परिवार में लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

परिजात का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में घर में पारिजात का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं पारिजात के फूल जीवन से तनाव को दूर करने में मदद करते हैं।

कनेर का पौधा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कनेर का पौधा देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। साथ ही सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाने से भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पूजनीय तथा पवित्र माना गया है। मान्यता है कि सावन के महीने में तुलसी का पौधा लगाकर इसकी सुबह-शाम पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न और विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना निषेध माना गया है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Jyotish: रोजाना करें ये काम, जीवन में सुख-सौभाग्य प्राप्ति की है मान्यता

Story Loader