2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वप्न शास्त्र: सावन में सपने में दिखे सांप तो डरे नहीं, जानें किस बात का है ये संकेत

Dream Interpretation: सांप का दिखाई देना ही नहीं उसका नाम सुनते ही व्यक्ति के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं कई बार सपने में भी सांप नजर आ जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना दिखाई देना शुभ माना जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 6 Aug 2022, 5:42 PM IST

swapna shastra, sawan month, snake dream in sawan month, sapne me sanp dekhna kaisa hota hai, sapne me damru dekhna, sapne me nandi dekhna, shubh sapne

स्वप्न शास्त्र: सावन में सपने में दिखे सांप तो डरे नहीं, जानें किस बात का है ये संकेत

सपनों की दुनिया बड़ी ही निराली है। इसमें सपनों में हमें क्या दिखाई देगा उस पर किसी का वश नहीं चलता। सपनों में हमें अपने दोस्त, रिश्तेदार, कई जगहें और यहां तक कि जानवर भी नजर आ जाते हैं। वहीं सपने में सांप के नजर आने से जुड़े भी कई संकेत होते हैं। तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई दे तो इसका क्या मतलब है...

सावन में सपने में सांप देखना
हिंदू धर्म शास्त्रों में सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा को समर्पित है और सांप यानी नाग देवता को भगवान शिव के गले का आभूषण माना गया है। ऐसे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन में सपने में सांप का दिखाई देना धन प्राप्ति और व्यापार में तरक्की का संकेत माना जाता है।

सावन ने सपने में शिवजी का डमरू दिखना
भगवान शिव के हाथ में सुशोभित डमरू सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वहीं सपने में डमरू का दिखाई शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सावन में किसी को डमरू का सपना दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके सभी अटके हुए काम बनने वाले हैं और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

सावन में सपने में नंदी के दर्शन होना
शस्त्रों के अनुसार मान्यता है कि अपनी मनोकामना भगवान शिव तक जल्दी पहुंचाने के लिए नंदी के कान में अपनी इच्छा कहनी चाहिए। वहीं सावन मास में सपने में भगवान शिव के वाहक नंदी के दर्शन बड़े शुभदायी माने गए हैं। कहा जाता है कि ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपकी सारी इच्छाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Jyotish: शनिवार की शाम को करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जीवन में नहीं होगी कभी धन, वैभव की कमी