31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 महीने के लिए मकर राशि में जा रहे हैं शनि देव, सोने की तरह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

Shani Transit July 2022: वर्तमान में शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहा है। लेकिन 12 जुलाई से ये मकर राशि में गोचर करने लगेगा। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेगा।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit july 2022, shani transit in makar 2022, shani gochar july 2022, shani rashi parivartan july 2022, shani gochar in makar 2022,

6 महीने के लिए मकर राशि में जा रहे हैं शनि देव, सोने की तरह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत

Shani Gochar July 2022: शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। ये लोगों के कर्मों को देखते हुए सकारात्मक और नकारात्मक फल प्रदान करते हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में ये ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर रहा है। लेकिन 12 जुलाई से ये मकर राशि में गोचर करने लगेगा। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेगा। इसके बाद फिर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। जानिए शनि के मकर राशि में गोचर करने की अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

मेष राशि: इस राशि के लोग करियर की तरफ ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ये समय शुभ साबित होगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोगों का खूब साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। संपत्ति खरीदने की ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

सिंह राशि: मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी सफलता मिलेगी। करियर में भी अच्छी तरक्की के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की संभावना है। बिजनेस में विस्तार करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। जो लोग संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय उत्तम है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है।

मकर राशि: नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। खुदा का काम कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में जल्द बनेगा “लक्ष्मी नारायण योग”, इन राशियों के सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Story Loader