
Shani Gochar 2022, Vrishchik Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
Shani Transit In April 2022: ज्योतिष शास्त्र और नवग्रहों में शनि देव को भी खास स्थान दिया गया है। कुंडली में शनि ग्रह को कर्म का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 अप्रैल 2022 से वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो रही है जो 29 मार्च 2025 तक रहेगी। शनि के वृश्चिक राशि के चौथे भाव में गोचर करने के कारण आपके स्वास्थ्य के बेहतर होने की संभावना है। साथ ही व्यापारिक कार्यों में रुकावट और अधिक खर्चे बढ़ने की परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानिए शनि गोचर आपको किस हद तक प्रभावित करने वाला है...
वृश्चिक राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
अप्रैल माह में शनि वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाग में प्रवेश करेगें, जिसे भाई और पराक्रम का स्थान माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल माह में शनि के वृश्चिक राशि वालों के चौथे भाव में गोचर करने के कारण वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जो लोग व्यापारी हैं उन्हें उनके काम में रुकावट पैदा हो सकती है। वहीं यदि आप काफी समय से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस गोचर अवधि के दौरान आपकी सेहत बेहतर होने की संभावना है।
इसके बाद जुलाई के महीने में शनि पुनः वृश्चिक राशि वालों के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस समय हो सकता है कि आप कुछ निष्फल और थकावट भरी यात्राओं पर जा सकते हैं। साथ ही इस गोचर अवधि में आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जिससे आपके द्वारा बेकार की चीजों में अधिक खर्चा किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपने परिवार के लोगों को महंगे और फैंसी उपहार देकर खुश करने की भी कोशिश करेंगे। जिस कारण भी आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: घर के एंट्रेंस पर इन चीजों को रखने से आती है दरिद्रता, घरवालों की सेहत और धन प्राप्ति पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
Published on:
25 Apr 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
