scriptShani Gochar 2022, Kanya Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का कन्या राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? | Shani Transit 2022 Effects On Virgo Zodiac Sign Or Kanya Rashi People | Patrika News

Shani Gochar 2022, Kanya Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का कन्या राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

locationनई दिल्लीPublished: Apr 21, 2022 11:14:44 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

शनि 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। जानिए इस राशि परिवर्तन का कन्या राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Shani Gochar 2022, Kanya Rashi, Virgo Zodiac Sign, shani dev ka rashi parivartan 2022, शनि देव, शनि गोचर 2022, saturn transit dates, शनि का राशि परिवर्तन, कन्या राशि, शनि गोचर का प्रभाव, नौकरी, व्यापार, कानून, saturn transit 2022, shani transit effects on virgo people, saturn transit 2022 effects,

Shani Gochar 2022, Kanya Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का कन्या राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Shani Transit In April 2022: शनि कन्या राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके प्रमोशन और वेतन वृद्धि के आसार बनते दिख रहे हैं। बिना किसी समस्या के आपका लोन पास कर दिया जाएगा। जानिए शनि का गोचर आपको किस हद तक प्रभावित करने वाला है।

कन्या राशि के लोगों पर शनि गोचर का प्रभाव:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल माह में शनि कन्या राशि के छठे भाव में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर प्रशासनिक क्षेत्र, कानून और चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस गोचर अवधि में आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

इस दौरान नौकरी पेशा कन्या राशि के जातकों को भी फायदा होने के आसार हैं। इस दौरान आपको अपने द्वारा लगातार की जा रही कोशिश और कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। जिसके चलते कार्य क्षेत्र में लोगों से उत्साहवर्धन मिलने और वेतन वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा कन्या राशि के जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छे परिणाम दे सकता है।

वहीं इसके बाद जुलाई महीने के अंत में शनि कन्या राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपको सलाह दी जाती है कि आपके बच्चों की सेहत खराब हो सकती है इसलिए उनकी ठीक तरह से देखरेख करें। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की काफी संभावनाएं हैं। जिसके तहत आप अपने कहीं लंबे समय से अटके हुए धन को निकालने में सफल हो सकते हैं या फिर आपको कोई अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान यदि आप कोई ऋण लेने का सोच रहे हैं, तो संभावना है कि इस दौरान बिना किसी समस्या के आपका ऋण स्वीकृत हो जाए।

यह भी पढ़ें

Shani Gochar 2022, Singh Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का सिंह राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो