scriptVenus Transit- शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर इसका असर | Shukra ka rashi parivartan on Sep2021 and its effects | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Venus Transit- शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर इसका असर

सितंबर 2021 का यह पहला राशि परिवर्तन

Sep 02, 2021 / 12:51 pm

दीपेश तिवारी

shukra rashi parivartan

shukra ka rashi parivartan

ग्रहों की दशा व दिशा में लगातार हो रहे परिवर्तनों के बीच भाग्य के कारक शुक्र एक बार फिर अपनी चाल में परिवर्तन लाते हुए तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। तुला राशि का स्वामित्व भी शुक्र के पास ही है।

वहीं एक ओर जहां सितंबर 2021 का यह पहला राशि परिवर्तन होगा, वहीं इसमें भाग्य के कारक ग्रह शुक्र अपने ही स्वामित्व वाली तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सोमवार, 06 सितंबर 2021 को शुक्र 12:39 AM पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और यह 2 अक्टूबर 2021 को 09 बजकर 35 मिनट तक इसी राशि में रहने के बाद यह वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

astro_planets

1. मेष राशि :
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के सातवें यानि विवाह भाव में रहेगा। इस समय आपके कॅरियर में आगे बढ़ने और पदोन्नति की उम्मीद है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। इस गोचर के दौरान आप धन का निवेश कर सकते हैं। शादी कह चाहत रखने वालों के लिए ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है। इस समय सेहत का ख्याल रखें।

उपाय: सात प्रकार के अनाज का शुक्रवार को दान करें।


2. वृषभ राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के छठे यानि रोग व शत्रु भाव में रहेगा। यह समय आपके लिए नए अवसर लाता दिख रहा है, ऐसे में ध्यान रहे जो मेहनत करेंगे सफलता उन्हीं को मिलेेगी। आपमें से कई को इस दौरान पदोन्नति या वेतन में वृद्धि मिलने की संभावना है। उचित होगा इस समय बचत पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


3. मिथुन राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के पांचवें यानि बुद्धि व पुत्र भाव में रहेगा। इस समय आपमें रोमांस की अधिकता देखने को मिलेगी। नौकरी में बदलाव की चाहत रखने वालों के लिए ये समय कुछ विशेष रह सकता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने की संभावना के बीच इस समय की गई कोशिशें आपको कामयाबी दिलाती दिख रही हैं। सेहत को लेकर ये समय आपके लिए मिलाजुला रहने की संभावना है।

उपाय: हर रोज गाय को घर में बना भोजन प्रसाद के रूप में अवश्य दें।

Must Read- कोरोना की रफ्तार फिर आएगी सामने!

corona_virus_covid_19

4. कर्क राशि :
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के चौथे यानि मां व सुख भाव में रहेगा। ऐसे में यह समय आपके लिए कुछ छोटे बड़े बदलाव लाता दिख रहा है। उचित होगा इस समय कार्यालय में टकराव की स्थितियों से दूर रहें।

आपकी कड़ी मेहनत कही आपको सफलता दिलाएगी। इस समय आप भावनात्मक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे, जो आपके दांपत्य जीवन में निखार लाएगा। सेहत की दृष्टि से इस समय आपको सर्दी-खांसी और सीने से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: हर शुक्रवार देवी मंदिर में एक दीया लगाएं।


5. सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के तीसरे यानि पराक्रम व छोटे भाई बहन के भाव में रहेगा। इस दौरान यात्र के बीच आपका व्यवसाय बढ़ेगा। अपने साथियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव किसी के समक्ष रखने के लिए ये खास समय है। इस दौरान पैसे को लेकर सतर्क रहते हुए किसी को उधार देने से बचें, साथ ही निवेश भी अत्यधिक सतर्कता के साथ ही करें। सेहत को लेकर भी सतर्कता आवश्यक है।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

6. कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के दूसरे यानि धन व वाणी भाव में रहेगा। इस समय संचित धन से लाभ की संभावना के बीच आप बचत भी कर सकेंगे। पूराना निवेश लाभ देगा। आपके प्रदर्शन में कार्यस्थल पर सुधार देखने को मिलेगा। इस समय आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
छोटी यात्राओं पर आप जा सकते हैं वहीं इस गोचर के दौरान अपनी खाने की आदतों में सुधार लाएं।

उपाय: किसी जरूरतमंद को शुक्रवार को चीनी, गुड़ जैसी मीठी वस्तुओं का दान करें।

Must Read – September 2021 Festival calendar – पर्व, व्रत व त्यौहार की लिस्ट

pradosh vrat
7. तुला राशि
शुक्र का यह गोचर आप ही की राशि यानि आपके प्रथम भाव मतलब लगन भाव पर रहेगा। इस समय आपके पूरे व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ ही इस दौरान आप सकारात्मकता में सुधार महसूस कर सकते हैं। लाभ कमाने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट से शादी या सगाई कर सकते हैं। सेहत ठीक रहने की संभावना है।
उपाय: काली गाय को प्रति दिन रोटी खिलाएं।


8. वृश्चिक राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के द्वादश यानि व्यय भाव में रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में काम आसान होने के बीच विदेश से जुड़े मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं जॉब प्राप्ति को लेकर कार्य कर रहे लोगों को विदेश में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे, वहीं लव लाइफ में भी अच्छा समय रहने के चलते आप अधिक धन ख़र्च करेंगे। ध्यान रहे सेहत को लेर कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं।
उपाय: देवी दूर्गा की हर रोज पूजा करें।


9. धनु राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के एकादश यानि आय भाव में रहेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर पुरस्कार और सम्मान मिलने की संभावना है। सामाजिक रिश्तों से भी इस समय आपको लाभ मिल सकता है।
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की संभावना है। इस राशि के जातकों को उनका साथी अपनी भावनाओं को पूरी तरह से समझ पाएगा। छात्रों के लिए भी यह अवधि अच्छी रहने की संभावना है और वे अपने प्रयासों में सफल हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से इस सयम उचित आहार और नियमित व्यायाम अवश्य करें।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री और दूध का दान शुक्रवार के दिन करें।

Must Read- September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 के राशि परिवर्तन

rashi parivartan
10. मकर राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के दशम यानि कर्म भाव में रहेगा। इस समय आपको अपने करियर क्षेत्र में आपने वाली चुनौतियों के बीच बहुत सावधान रहना होगा। इस समय ईमानदारी, कड़ी मेहनत जैसी स्थितियां ही आपको हर परिस्थिति में आपको जीत दिलाएंगी।
उचित होगा कि इस समय वरिष्ठों अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बहस और किसी गलतफहमी से बचें, वरना परस्पतर विशवस कम हो सकता है। प्रेम जीवन में इस दौरान बहुत सी समस्याओं के साथ ही आपके दिल को ठेस भी पहुंच सकती है। धैर्य बनाए रखें, सतर्क रहने से सेहत भी ठीक रहने की उम्मीद है।
उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें।


11. कुंभ राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के नवम यानि भाग्य भाव में रहेगा। इस दौरान आपको परिवार और भाग्य का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ की उम्मीद के बीच नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इस समय अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
विभिन्न स्रोतों से आय में वृद्धि के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले जातकों को भी इस समय लाभ मिलेगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और शांतिपूर्ण विवाहित जीवन का आनंद लेंगे। इस राशि के जातकों को अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
उपाय: हर रोज दिन शाम के समय घर में एक कपूर का दीपक जलाएं।


12. मीन राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के अष्टम यानि आयु भाव में रहेगा। इस किसी भी तरह का अजीब व्यवहार करने से बचते हुए, सावधानी बरतें। इस दौरान सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार करने वाले इस राशि के लोग लाभ कमा सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में कॅरियर क्षेत्र में सफलता की राह बहुत आसान नहीं होगी। इस राशि के कारोबारियों को कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। सेहत में कुछ गड़बड़ी केे बीच आपकी कई योजनाएं कुछ समय के लिए रुक सकती हैं।
उपाय: किसी महिला को इत्र, कपड़े और चांदी के आभूषण उपहार में दें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Venus Transit- शुक्र का तुला राशि में परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर इसका असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो