16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र के कुम्भ राशि में गोचर से इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Shukra Gochar 2022: शुक्र देव 31 मार्च को राशि बदलने वाले हैं। इस गोचर का कुछ राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
shukra rashi parivartan 2022, shukra rashi parivartan march 2022, shukra gochar 2022, venus transit 2022, shukra in kumbh rashi, शुक्र राशि परिवर्तन 2022,

शुक्र के कुम्भ राशि में गोचर से इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सुख और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। अगर इस ग्रह की स्थिति मजबूत न हो तो व्यक्ति को सुख सुविधाएं और धन आदि नसीब नहीं हो पाता है। 31 मार्च को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। इस गोचर का कुछ राशियों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। धन का प्रवाह अच्छा रहने की प्रबल संभावना है। नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे।

मेष राशि: इस राशि के लोगों के लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होगा। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों को करियर में अच्छा मुकाम हासिल होगा। काम के सिलसिले में विदेश जाने के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार में भी मुनाफा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। यदि संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ राशि: इस दौरान आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय शानदार रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। जो लोग फ्रेशर हैं उन्हें भी अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है गणेश प्रतिमा, जानिए इसे लगाने का सही तरीका