25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में सांप का डंसना अच्छा होता है या बुरा? जानिए क्यों आते हैं ऐसे सपने

Snake Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अधिकतर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। कुछ लोग सपने में सांप का दिखना शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ।

2 min read
Google source verification
sapne_me_saap.jpg

सपने में सांप का डंसना अच्छा होता है या बुरा? जानिए क्यों आते हैं ऐसे सपने

Sapne me saap dekhna: रात में सोते समय हर व्यक्ति सपने देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। सपने हमें हमारे वाले भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अधिकतर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं। किसी को सपने में सांप फन उठाए दिखाई देता है तो किसी को डंसते हुए। कुछ लोग सांप से जुड़े सपनों को शुभ मानते हैं तो कुछ अशुभ। वहीं कुछ का मानना है कि जब व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित होता है तो उसे सांप के सपने आते हैं। यहां हम आपको बताएंगे आखिर सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप और क्या होता है इनका मतलब।

हो सकता है कालसर्प दोष: यदि सपने में सांप पीछा करता, पानी में तैरता या फिर हाथ-पैरों में लिपटा दिखाई दे तो हो सकता है कि आप कालसर्प दोष से पीड़ित हों। ऐसे में आपको अपनी कुंडली दिखवा लेनी चाहिए। इसी के साथ यदि सांप के लगातार सपने आ रहे हैं और सपने में आपको सांप डंस रहा हो या सपने में आप सांपों की लड़ाई देखते हैं तो इस प्रकार के सपने भी कालसर्प होने का संकेत देते हैं।

सपने में सांप का काटना: अगर सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दे तो भविष्य में आपको गंभीर बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर सांप काटने में असफल रहे तो ये सपना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी काम में जीत हासिल करेंगे।

सपने में मंदिर में सांप दिखाई देना: यदि आप सपने में किसी मंदिर के अंदर सांप देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। यदि शिवलिंग पर आप सांप लिपटे देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आप पर शिव जी की कृपा रहेगी। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लड़के माने जाते हैं सबसे ज्यादा चार्मिंग, लड़कियों को इंप्रेस करने में होते हैं माहिर

सांप को चढ़ाई करते देखना: यदि सपने में आप सांप को किसी पेड़ पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। सपने में सफेद सांप को चढ़ाई करते देखना या कहीं बैठे देखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

सांप के ऐसे सपने देते हैं बुरे संकेत: अगर किसी व्यक्ति को सपने में मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो ये अच्छा संकेत नहीं है। यदि सपने में आप नाग-नागिन का जोड़ा देखते हैं तो ये भी बुरा संकेत माना जाता है। सांप-नेवले की लड़ाई देखना कानूनी लफड़ों में फंसने का इशारा करता है। यदि सपने में सांप पेड़ से उतरता हुआ दिखाई दे तो ये सपना धन हानि का संकेत देता है। लेकिन अगर कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते देखता है तो ये सपना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें: 41 दिन बाद शुक्र होने जा रहे हैं मार्गी, 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत