5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Dreams: सपने में सांप का इस अवस्था में दिखना माना जाता है खतरे की घंटी

Sapne Me Saap Dekhna: आज यहां हम बात करेंगे सांप से जुड़े उन सपनों के बारे में जो अधिकतर लोगों को आते हैं। जानिए क्या है इन सपनों का मतलब?

2 min read
Google source verification
dream interpretation, sapne me saap dekhna, snake dreams, seeing snake in dream, snake dream meaning,

Snake Dreams: सपने में सांप का इस अवस्था में दिखना माना जाता है खतरे की घंटी

Snake Dream Interpretation: स्वप्नशास्त्र की मानें तो सपने ऐसे ही नहीं आते। हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। जानकार बताते हैं कि सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। बस जरूरत होती है इन सपनों के अर्थ को समझने की। आज यहां हम बात करेंगे सांप से जुड़े उन सपनों के बारे में जो अधिकतर लोगों को आते हैं। जानिए क्या है इन सपनों का मतलब?

सपने में यदि सांप ऊपर हमला कर दे तो: अगर सपने में सांप आपके ऊपर हमला कर दे तो ये सपना जीवन में बड़े संकट के आने का संकेत माना जाता है। अगर सपने में सांप और नेवले की लड़ाई दिख जाए तो ये सपना कानूनी मामलों में फंसने का संकेत होता है।

अगर लंबा और ब‍िल से बाहर आता हुआ सांप दिखाई दे: ये सपना मुसीबत में फंसने का संकेत माना जाता है। अगर सांप बिल से बाहर आता दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको नौकरी या बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ये सपना धोखा मिलने का भी संकेत देता है।

सांप ऊपर गिरता हुआ दिखाई दे तो: सांप का ऊपर गिरते हुए दिखाई देना भी शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना गंभीर बीमारी होने का संकेत देता है। जब भी ये सपना दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं और भोलेनाथ की अराधना करें।

सपने में सांप द्वारा दांत दिखाना: ये सपना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है या आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

सपने में सांप आपका पीछा कर रहा हो तो: ये सपना अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आप भविष्य को लेकर डरे हुए हैं और आपको किसी बात की चिंता सता रही है।

सपने में सांप का डंसना: ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द कोई गंभीर रोग पकड़ने वाला है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: सोमवार के दिन इन कार्यों को करने से जीवन में धन-समृद्धि आने की है मान्यता

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)