
अगले महीने लगने वाला है सूर्य ग्रहण, वृश्चिक समेत इन राशियों के लोग हो जाएं सावधान !
Surya Grahan April 2022: साल 2022 का पहला ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है। जो एक सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद एक और ग्रहण लगेगा। ये होगा चंद्र ग्रहण। यानी इस साल के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिन का अंतर होगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। जब भी कोई ग्रहण लगता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशि वालों पर पड़ता है। जानिए अप्रैल में लगने वाले ग्रहण का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
साल का पहला ग्रहण कब? 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला ग्रहण लगेगा। ये एक सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समाप्ति सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर होगी। इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक में देखा जाएगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।
इन राशियों पर ग्रहण का पड़ेगा अशुभ प्रभाव: भले ही ये ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लिए ये ग्रहण परेशानियां लेकर आएगा।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। हर काम में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यात्रा में अड़चन आ सकती है। चोट चपेट के चक्कर में आने के आसार हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी कष्टदायी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक से धन हानि के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई भी काम बेहद सावधानी से करना होगा। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशि: ग्रहण का आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हैं तो ये समय आपके लिए काफी कष्टदायी साबित हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें:
Published on:
08 Mar 2022 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
