13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य देव ने कर्क राशि में किया प्रवेश, सोने सा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Sun Transit July 2022: सूर्य 17 अगस्त तक कर्क राशि में रहने के बाद सिंह में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, sun transit 2022, sun transit july 2022, surya gochar july 2022, surya gochar 2022, सूर्य राशि परिवर्तन 2022, सूर्य गोचर 2022,

सूर्य देव ने कर्क राशि में किया प्रवेश, सोने सा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य देव ने 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में सूर्य का प्रवेश कई राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह राजाओं, आधिकारिक लोगों और पैसे वाले लोगों का ग्रह माना गया है। सूर्य 17 अगस्त तक कर्क राशि में रहने के बाद सिंह में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान नौकरी प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस दौरान अच्छी डील कर पाने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशि: पेशेवर जीवन में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आप अच्छा खासा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: ये अवधि नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभकारी साबित होगी। वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो जातक सरकारी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। फंसा हुआ धन प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि: नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि के योग हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय भाग्यशाली साबित होगा। मनचाही नौकरी के प्रबल आसार हैं। पारिवारिक बिजनेस से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पेशेवर रूप से ये समय लाभकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 2022 का तीसरा ग्रहण भारत में देगा दिखाई, मान्य होगा सूतक काल, बरतें ये सावधानियां

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)