2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य 1 महीने तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 5 राशियों पर कुबेर देवता की बरसेगी कृपा

सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आएगा तो कुछ के लिए ये गोचर सफलता भरा साबित होगा। जानिए वो कौनसी लकी राशियां जिन्हें इस गोचर से शुभ फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, surya gochar march 2022, sun transit march 2022, sun transit to Pisces, sun transit, सूर्य राशि परिवर्तन,

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य 1 महीने तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 5 राशियों पर कुबेर देवता की बरसेगी कृपा

Surya Rashi Parivartan 2022: हर ग्रह का गोचर करीब-करीब सभी लोगों को प्रभावित करता है। किसी ग्रह की गोचर अवधि कम होती है तो किसी की ज्यादा। ग्रहों के राजा सूर्य देव की बात करें तो इन्हें अपनी राशि बदलने में करीब 1 महीने का समय लग जाता है। सूर्य ग्रह 15 मार्च को गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। जहां ये 14 अप्रैल तक रहेगा। एक महीने की ये अवधि 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ दिखाई दे रही है। किए गए प्रयासों का काफी सकारात्मक फल मिलने के आसार रहेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर काफी लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान रहेंगे। आप अलग-अलग क्षेत्रों से धन कमाने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि: इस दौरान करियर में अपार सफलता मिलने के आसार रहेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कड़ी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। व्यापारी जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आ रहा है।

कर्क राशि: इस दौरान आपको हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग आर्थिक मामलों को लेकर परेशान थे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। इस समय धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि: इस अवधि में आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अगर कोर्ट कचहरी के मामले को लेकर परेशान हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक मामलों के लिहाज से इस राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। किसी रोग से भी छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि: आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान रहेंगे। आपकी आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मीन राशि में बनने जा रहा है 'बुधादित्य योग', सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Story Loader