30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 दिनों तक वृषभ राशि में रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशि वालों का चमकाएंगे करियर

इन राशियों के लोगों को करियर में शानदार सफलता प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, surya gochar may 2022, surya transit may 2022, sun transit may 2022, sun transit in Taurus 2022,

30 दिनों तक वृषभ राशि में रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 4 राशि वालों का चमकाएंगे करियर

Sun Transit May 2022: सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये 15 जून तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करने लगेंगे। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। इन राशियों के लोगों को करियर में शानदार सफलता प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मेष राशि: इस राशि के आर्थिक मामलों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं। संभावना है कि आप अपने रुचि के काम को अपने पेशे में बदल सकते हैं। आप इस अवधि में अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। काम में आपकी पकड़ अच्छी रहेगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में प्रयासरत रहेंगे। कुल मिलाकर ये अवधि करियर के लिए शानदार रहेगी।

वृषभ राशि: इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि: ये गोचर आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लेकर आएगा। समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। बिजनेस में अच्छा खासा लाभ अर्जित करने में सक्षम रहेंगे। आमदनी में कई गुना वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी वालों को अच्छा प्रोत्साहन मिल सकता है। आप पेशेवर जीवन में अच्छी छवि और प्रतिष्ठा बनाने में सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके करियर में मजबूती और स्थिरता आएगी। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। सरकारी नौकरी वाले जातकों को भी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। व्यापारियों के लिए समय शुभ साबित होगा।
यह भी पढ़ें: मई में इन 3 राशि वालों को अपार धन मिलने की है संभावना, राजयोग के प्रबल योग

Story Loader