4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में इन 3 राशि वालों को अपार धन मिलने की है संभावना, राजयोग के प्रबल योग

इन राशियों में राजयोग जैसा शुभ संयोग बन रहा है। ये राजयोग आर्थिक संपन्नता के साथ करियर में सफलता देने वाला साबित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 4 May 2022, 4:04 PM IST

may 2022 horoscope, may lucky zodiac sign, may lucky rashi, mesh rashi, kark rashi, tula rashi, makar rashi, meen rashi, rashifal, horoscope,

मई में इन 3 राशि वालों को अपार धन मिलने की है संभावना, राजयोग के प्रबल योग

May Horoscope 2022: मई के महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। साथ ही इस महीने में चंद्र ग्रहण की घटना भी घटित होगी। ग्रहों में होने वाले बदलाव का 3 राशि वालों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ने के आसार रहेंगे। इन राशियों में राजयोग जैसा शुभ संयोग बन रहा है। ये राजयोग आर्थिक संपन्नता के साथ करियर में सफलता देने वाला साबित होगा। इतना ही नहीं इस राजयोग के फलस्वरूप प्रेम जीवन में भी परम सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि वालों को राजयोग से सबसे ज्यादा मिलेगा लाभ: मई का महीना आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। अगर आप प्रॉपर्टी में हाथ आजमाते हैं तो इस समय आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ की संभावना बनी रहेगी। तमाम माध्यमों से धन का आगमन हो सकता है। निवेश की भी योजना बन सकती है।

मकर राशि वालों की कोई मनोकामना होगी पूर्ण: राजयोग इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को तमाम सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति और प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। इस अवधि में कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना भी बन सकती है।

कुंभ राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ: राजयोग का लाभ उठाने वाली तीसरी राशि रहेगी कुंभ राशि। इस राशि के जातकों को करियर, व्यापार, निवेश में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। जो जातक विदेश में नौकरी प्राप्त करने की इच्छा रखे हुए हैं उनका ये सपना पूरा हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए भी ये समय शुभ साबित होगा। इस दौरान मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: कई संपत्ति के मालिक होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, होते हैं किस्मत वाले