25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत, नोट कर लें तारीख

Surya Gochar 2022: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस दिन मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti) मनाई जाएगी। जानिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर किन्हें देगा लाभ।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, sun transit 2022, surya gochar 2022, surya transit in june 2022, surya rashi parivartan june 2022, surya gochar june 2022,

सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत, नोट कर लें तारीख

Sun Transit In Gemini 2022 Or Surya Rashi Parivartan 2022: हिंदू धर्म में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है। समस्त ग्रहों में इन्हें राजा की उपाधि प्राप्त है। सूर्य को अपनी राशि बदलने में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। सूर्य देव अकेले ऐसे ग्रह हैं जो कभी वक्री नहीं होते। सूर्य देव जब भी राशि बदलते हैं तो संक्रांति मनाई जाती है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस दिन मिथुन संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर जानिए किन राशि वालों की जिंदगी में लाएगा खुशियों की बहार।

सूर्य के गोचरकाल की अवधि: हिंदू पंचांग अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यानी 15 जून को होगा। सूर्य देव इस राशि में 16 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद ये चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जायेंगे।

इन 3 राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ:
मिथुन राशि- इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यात्रा से अच्छा धन एकत्र करने में सफल रहेंगे। बिजनेस वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए ये अवधि काफी अनुकूल साबित होने वाली है। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति के आसार हैं। आय में बढ़ोतरी होने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होने के प्रबल आसार हैं। आपके काम को प्रोत्साहन और प्रशंसा मिल सकती है।

कन्या राशि- इस अवधि में आप जमकर पैसा कमाते नजर आएंगे। धन प्राप्ति के कई मार्ग खुलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये अवधि काफी उत्तम दिखाई दे रही है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जून में इस दिन आकाश में दिखेगा 5 ग्रहों का अद्भुत नजारा, हजारों साल बाद बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग