2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sun Transit 2022: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर एक महीने तक इन राशियों की चमकाएगा किस्मत

Sun Transit 2022: सूर्य को अपनी राशि बदलने में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। 15 मई से सूर्य देव का वृषभ राशि में गोचर शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
sun transit 2022, surya rashi parivartan 2022, surya gochar 2022, sun transit in taurus 2022, sun transit may 2022, सूर्य रााशि परिवर्तन 2022,

Sun Transit 2022: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर एक महीने तक इन राशियों की चमकाएगा किस्मत

Sun Transit May 2022: धार्मिक मान्याओं अनुसार सूर्य को देवता का दर्जा दिया गया है। इसे आत्मा का कारक माना जाता है। ये हमारे जीवन से अंधकार को खत्म करके उसे प्रकाशित करता है। जब सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो ये समय बेहद शुभ माना जाता है। सूर्य को अपनी राशि बदलने में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। 15 मई से सूर्य देव का वृषभ राशि में गोचर शुरू हो गया है। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगी।

मेष राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: आपके लिए समय शुभ साबित होगा। एक से अधिक स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। जिसके जरिए आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करेंगे। ये अवधि करियर के लिहाज से शुभ साबित होने वाली है।

कर्क राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: आर्थिक रूप से ये अवधि कर्क वालों के लिए शानदार साबित होगी। आपकी कमाई में इजाफा होगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बिजनेस में अच्छा आर्थिक लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छा खास प्रोत्साहन मिल सकता है। पदोन्नति की संभावना है। मेहनत के जरिए अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पेशेवर रूप से ये गोचर अनुकूल साबित होगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर अच्छा कमाने में आप सफल रहेंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। करियर में विशेष पद प्राप्त हो सकता है। ये समय व्यवसाय में विस्तार के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कुंभ राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: करियर में नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें इस दौरान करियर शुरू करने के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं। खुद का काम कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 15 मई से 15 जून तक वृषभ राशि में बना 'बुध आदित्य योग', इन 30 दिनों में 5 राशि वालों की चमकेगी तकदीर!

Story Loader