6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जून से सूर्य देव इन राशि वालों के करियर को लगाएंगे चार चांद, घर आएगी धन-दौलत

Sun Transit In Gemini 2022: 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। जानिए सूर्य के इस गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत।

2 min read
Google source verification
sun transit 2022, surya rashi parivartan 2022, surya gochar 2022, sun transit in gemini 2022, sun transit in mithun 2022, surya gochar mithun 2022, सूर्य राशि परिवर्तन 2022, सूर्य गोचर 2022,surya rashi parivartan,

15 जून से सूर्य देव इन राशि वालों के करियर को लगाएंगे चार चांद, घर आएगी धन-दौलत

Surya Gochar June 2022: सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव जल्द बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि ये सूर्य देव के मित्र ग्रह की राशि है। व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, सरकारी नौकरी, सफलता, उच्च पद के कारक होते हैं। ये हर राशि में लगभग एक महीने तक विराजमान रहते हैं। 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर शुरू करेंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। जानिए सूर्य के इस गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती दिखाई दे रही है। अलग-अलग स्रोतों से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि की प्रबल संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि: करियर में उन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य का आपको कार्यक्षेत्र में भरपूर साथ मिलेगा। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि: इस राशि वालों को करियर में विशेष लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। अगर आपके कहीं से लॉन या कर्ज ले रखा है तो इस अवधि में आप इसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपके संबंध बॉस के साथ अच्छे रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: निर्जला एकादशी से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा!