30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्जला एकादशी से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा!

Nirjala Ekadashi 2022: कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री हरि विष्णु की अराधना करता है उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Jun 2022, 9:10 AM IST

Nirjala Ekadashi, Nirjala Ekadashi 2022, zodiac signs, astrology, vrish rashi, kanya rashi, tula rashi, libra zodiac,

निर्जला एकादशी से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा!

Nirjala Ekadashi 2022 Special For 5 Zodiac Signs: इस बार निर्जला एकादशी व्रत 10 जून को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साल में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में से ये एकादशी सबसे खास मानी जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री हरि विष्णु की अराधना करता है उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। जानिए इस निर्जला एकादशी किन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा।

तुला राशि: इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के आसार रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। लाइफ पार्टनर के साथ आपरे संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रूके हुए काम तेजी से पूर्ण होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये एकादशी खास रहने वाली है। आप पर भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आपके सारे काम बनेंगे। भाग्य मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि: नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को इंक्रीमेंट मिलने के आसार हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस वाले भी अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि: नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी की भी संभावना है। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। नए दोस्त बनेंगे जिनका लाभ आपको करियर लाइफ में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: जुलाई में इस राशि पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती, जानें क्या बरतें सावधानी