8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य देव 30 दिन तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, धन में होगी वृद्धि

मेष राशि (Mesh Rashi): सूर्य देव मेष राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। छात्रों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है।

2 min read
Google source verification
surya rashi parivartan, sun transit 2022, surya gochar 2022, surya in meen rashi, सूर्य राशि परिवर्तन 2022, sun transit march 2022,

सूर्य देव 30 दिन तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 4 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, धन में होगी वृद्धि

Surya Gochar March 2022: सूर्य को नौ ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। इसे आत्मा का कारक माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो वह जातक शक्तिशाली होता है। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। 15 मार्च को सूर्य गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। इस राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही कई राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। सूर्य मीन राशि में 14 अप्रैल तक रहेगा। जानिए ये 30 दिनों की अवधि किस राशि वालों के लिए चमत्कारी परिणाम देने वाली साबित होगी।

मेष राशि: सूर्य देव मेष राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। छात्रों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए ये अवधि काफी अनुकूल साबित होने वाली है। कार्यस्थल पर आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरी में इस दौरान कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि: इस समय आपको अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय शानदार साबित हो सकता है। एक से अधिक स्रोतों से आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में किसी अटकी हुई परियोजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पेशे में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। इस समय आपकी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय लाभकारी साबित हो सकता है।

मिथुन राशि: इस अवधि में आप मेहनत के जरिए अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी पकड़ आपके काम में अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आपके संबंध आपके सहकर्मियों से अच्छे रहेंगे। अगर नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको इंटरव्यू में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो ये अवधि आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।

कर्क राशि: आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान अच्छी होगी। भाग्य मजबूत होगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो ये समय आपके लिए और भी ज्यादा शुभ रहने वाला है। पेशेवर जीवन में आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: ऊंची किस्मत वाले माने जाते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, लाइफ में खूब कमाते हैं पैसा