
सूर्य देव फरवरी में इस दिन बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों की जागेगी सोई हुई किस्मत
Surya Gochar 2022: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव जब भी राशि बदलते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष में इस ग्रह का विशेष महत्व माना गया है। इस ग्रह को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। तुला राशि में ये नीच का होता है तो मेष राशि में उच्च का होता है। जब ये बुद्धि के ग्रह बुध के साथ जुड़ जाता है तो बुध आदित्य योग का निर्माण करता है। जो कि बेहद ही शुभ योग माना गया है। किसी भी राशि में ये एक महीने तक गोचर करता है। 13 फरवरी को सूर्य ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। ये गोचर 3 राशि वालों की सोई हुई किस्मत जगाने का काम करेगा।
वृषभ राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: सूर्य इस राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आप करियर में अच्छी सफलता हासिल कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अच्छा मुनाफा बनाने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने में आप सक्षम रहेंगे। निवेश के नए और शानदार मौके मिलेंगे। आपको अपनी पहचान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हासिल होगी।
तुला राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: सूर्य ग्रह आपके पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस वालों के लिए भी ये गोचर शुभ दिखाई दे रहा है।
धनु राशि वालों पर सूर्य गोचर का प्रभाव: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। इस दौरान आपकी बुद्धि ही सफलता की कुंजी साबित होगी। भाग्य मजबूत होगा। वरिष्ठ लोग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा से भी धन लाभ होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Numerology: कुबेर देवता की कृपा से कम उम्र में ही दौलत-शौहरत हासिल कर लेते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग
Published on:
06 Feb 2022 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
