28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन से की बात, होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर बनी सहमति

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है। इस संघर्ष के बीच पीएम मोदी ने फोन पर सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की है। PM मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस से क्या बात की, आइए जानते हैं...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 28, 2026

PM Narendra Modi and Crown Prince Mohammed bin Salman

PM नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान(Photo-IANS)

Iran and US-Israel Conflict: ईरान और US-इजरायल के बीच पिछले महीने में आज के ही दिन जंग छिड़ गई थी। ईरान और US-इजरायल के बीच शुरू हुआ यह तनाव अब पूरे मिडिल ईस्ट को प्रभावित कर रहा है। इस संघर्ष की वजह से भारत समेत कई देशों में होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रास्ते से होने वाली क्रू़ड ऑयल (crude oil) और गैस की सप्लाई बाधित (Gas supply disrupted) हुई है। होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल-गैस की सप्लाई बाधित होने से कई देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर दी है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान भारत ने ईंधन टैंकरों और ऊर्जा के अन्य बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है।

PM मोदी की क्या बात हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में एक महीने से चल रहे संघर्ष की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान PM मोदी ने क्षेत्रीय ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की। PM मोदी ने कहा कि ये हमले क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा हैं।

होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर क्या सहमति बनी?

PM मोदी ने X पर लिखा- सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि शिपिंग लाइनों को सुरक्षित और चालू रखना आवश्यक है। PM मोदी ने आगे लिखा कि दोनों देश नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

PM ने बातचीत के दौरान होर्मुज स्ट्रेट की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति की बहाली पर जोर दिया। मोदी ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए क्राउन प्रिंस के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया। यह फोन कॉल ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और ऊर्जा सुरक्षा वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है। बता दें कि इसी सप्ताह की शुरुआत में 24 मार्च को पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की थी। मोदी-ट्रंप के बीच 24 मार्च को पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई थी।

PM मोदी कुवैत और बहरीन से कर चुके हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मार्च को कुवैत के युवराज महामहिम 'शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह' से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद मोदी ने 20 मार्च को बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बात की थी। पीएम ने इन दोनों देशों के नेताओं से होर्मुज स्ट्रेट को मौजूदा हालात और ईरान-इजरायल युद्ध के विषय पर चर्चा की थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और जहाजों की सुरक्षा पर जोर दिया।