28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UAE में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, 5 भारतीय घायल, 30 ड्रोन मार गिराए

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से शुरू हुई जंग की वजह से पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बैलिस्टिक मिसाइल से हमला हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 28, 2026

Missile Attack in UAE(Symbolic AI Image)

UAE में मिसाइल हमला(सांकेतिक AI Image)

Ballistic Missile Attack in UAE: पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी संघर्ष के बीच आज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बड़ा हमला हुआ है। यह हमला UAE की राजधानी अबू धाबी में खलीफा आर्थिक क्षेत्र अबू धाबी (KEZAD) के आसपास बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया है। इस हमले में 5 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने हमले की जानकारी दी है।

एयर डिफेंस सिस्टम ने बैलिस्टिक मिसाइल रोकी

स्थानीय मीडिया ने अबू धाबी में हमले की जानकारी दी है। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने बताया कि खलीफा आर्थिक क्षेत्र अबू धाबी (KEZAD) के आसपास हवाई रक्षा प्रणालियों ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया है। इस मिसाइल का मलबा गिरने से 5 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। मिसाइल का मलबा गिरने के बाद KEZAD में आसपास के कुछ हिस्सों में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस हमले के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई है। UAE में अमेरिकी कब्जे वाले ठिकानों पर भी ड्रोन और मिसाइल से हमला हुआ है। यहां सेना हमलों को रोकने के लिए डटी हुई है। इसके अलावा सऊदी अरब में ईरान से आ रहे 3 ड्रोन को रोका गया है। कुवैत में भी 24 घंटे में 6 ड्रोन मार गिराए गए हैं।

सरकार की अपील- अफवाह न फैलाएं, आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें

खलीफा आर्थिक क्षेत्र अबू धाबी में हमले के बाद वहां की सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें। अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने अपने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से कहा- KEZAD के पास हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोका गया है। इस मिसाइल को रोके जाने बाद मलबा गिरने से हुई घटना की जांच चल रही है। जांच अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में भारतीय नागरिकता वाले 5 व्यक्तियों को मध्यम से मामूली चोट आई है। जनता को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।

दो दिन पहले भी अबू धाबी में हुआ था हमला

ईरान-इजरायल जंग शुरू होने के बाद से लगातार खाड़ी देशों पर भी हमले हो रहे हैं। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी समेत कई खाड़ी देशों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए। UAE की राजधानी अबू धाबी में गुरुवार को स्वेहान स्ट्रीट पर मिसाइल का मलबा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग घायल हैं। यह मलबा हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरा था। इस मलबे से कई कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सऊदी अरब ने 30 ड्रोन हमलों को नाकाम किया

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को देश में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को मिसाइल और ड्रोन हमलों से सुरक्षित करने के लिए हवाई रक्षा प्रणालियों ने पूर्वी प्रांत के ऊपर 30 से अधिक ड्रोन को रोका और नष्ट कर दिया। UAE ने भी बयान जारी करके कहा कि हमारी हवाई रक्षा प्रणाली कई ड्रोन को रोकने में सफल हुई है।