29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: हर रविवार को ये काम करने से जीवन में आती है शुभता, दूर होती है जीवन से नकारात्मकता

Sunday Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य की कृपा से जीवन में तेज, यश, समृद्धि, आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में हर रविवार को ये काम करने से...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:50 PM IST

sunday upay, sunday astrology, sunday astrology remedies, ravivar ko kya karna chahie, ravivar ko tulsi puja kaise karen, ravivar ke upay, how to please goddess lakshmi,

ज्योतिष: हर रविवार को ये काम करने से जीवन में आती है शुभता, दूर होती है जीवन से नकारात्मकता

शास्त्रों में ग्रहों के राजा सूर्यदेव की पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। भगवान सूर्य जिनके दर्शन का सौभाग्य हमें प्रतिदिन प्राप्त होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। सनातन धर्म में मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ खास काम करने से सौभाग्य, आरोग्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा जीवन में धन-धान्य बना रहता है। तो आइए जानते हैं हर रविवार को क्या करें...

सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें
हर रविवार को सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नित्य कर्मों से निपटकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के पूजा स्थल में भगवान के सामने दीपक जलाएं। फिर एक तांबे के लोटे में चंदन, अक्षत, लाल फूल डालकर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अर्घ्य देने के दौरान इस मंत्र का उच्चारण जरूर करें- ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः।

तुलसी के पौधे की पूजा
रविवार के दिन तुलसी पूजा को भी बेहद शुभदायी होता है। लेकिन ध्यान रखें कि रविवार को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना या तुलसी का पत्ता तोड़ना वर्जित माना गया है। इसलिए रविवार की शाम को पूजा के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक अवश्य जलाएं। हर रविवार ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

देसी घी का दीपक जलाएं
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर रविवार को अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Janmashtami Mantra: जन्माष्टमी पर जपें श्री कृष्ण के ये मंत्र, हर इच्छा पूर्ण होने की है मान्यता