29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janmashtami Mantra: जन्माष्टमी पर जपें श्री कृष्ण के ये मंत्र, हर इच्छा पूर्ण होने की है मान्यता

जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में नंदलाला के जयकारे गूंजते हैं। वहीं जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा के साथ कुछ खास मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 Aug 2022, 11:43 AM IST

janmashtami 2022, janmashtami mantra in hindi, janmashtami 2022 date, shree krishna mantra jaap, janmashtami puja mantra in hindi, latest religious news,

Janmashtami Mantra: जन्माष्टमी पर जपें श्री कृष्ण के ये मंत्र, हर इच्छा पूर्ण होने की है मान्यता

Janmashtami 2022: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

इस दिन घरों और मंदिरों में साज-सजावट और व्यंजनों की तैयारी सुबह से ही शुरू हो जाती है और रात्रि 12:00 बजे लड्डू गोपाल की पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन भक्तजन लड्डू गोपाल को माखन, मिश्री समेत उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाते हैं। वहीं मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन पूजन के बाद भगवान कृष्ण के इन मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कान्हा जी का आशीर्वाद बना रहता है...

जन्माष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप

कृं कृष्णाय नमः

गोकुल नाथाय नमः

ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात

ओम क्लीम कृष्णाय नमः

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा

ॐ श्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री

हे कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि यादवनन्दन। आपद्भिः परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन

ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय

ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे। सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।

मान्यता है कि जो भक्त इन मंत्रों का सच्चे मन से जाप करता है उसे भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से सौभाग्य, आरोग्य, समृद्धि की प्रपकती होती है। साथ ही इन खास मंत्रों के जाप से जीवन के सभी संकट और भय का नाश होता है।

यह भी पढ़ें: Laddu Gopal Puja Rules: घर में विराजित हैं लड्डू गोपाल तो न करें ये गलती, जान लें पूजा के नियम