
Laddu Gopal Puja Rules: घर में विराजित हैं लड्डू गोपाल तो न करें ये गलती, जान लें पूजा के नियम
हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण की पूजा की बड़ी मान्यता है। वहीं आमतौर पर सभी घरों में कान्हा जी के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जिन घरों में लड्डू गोपाल विराजित होते हैं वहां उनकी पूजा के दौरान कुछ खास नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं घर में लड्डू गोपाल रखे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
मान्यता है कि जिन घरों में लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है उन्हें लड्डू गोपाल को नियमित रूप से स्नान कराना चाहिए और हर दिन उनके वस्त्र बदलने चाहिए। लड्डू गोपाल की सेवा एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है। रोजाना लड्डू गोपाल को नहलाकर, कपड़े और जेवर पहनाकर, चंदन का टीका लगाकर, और फिर उन्हें आसन पर बिठाकर नजर उतारें। इसलिए लड्डू गोपाल को तभी घर में लाएं जब आप उनकी नियमित पूजा-सेवा कर सकें। यानी कि घर के अन्य सदस्यों की दिनचर्या की तरह ही लड्डू गोपाल की भी होनी चाहिए।
इसके साथ ही घर में खाने-पीने की जो भी चीजें लेकर आते हैं तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को उन वस्तुओं का भोग लगाएं। साथ ही घर में बनने वाले भोजन और पकवानों का भोग भी सबसे पहले लड्डू गोपाल को ही लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल को प्याज, लहसुन, मांस आदि का भोग लगाना चाहिए। उन्हें सात्विक खाद्य वस्तुओं का ही भोग अर्पित करें।
इसके अलावा जब-जब कान्हा जी को किसी चीज का भोग लगाएं उनकी आरती जरूर करें। यदि आपने घर में लड्डू गोपाल रखे हुए हैं तो उन्हें कभी भी अकेला ना छोड़ें। घर का कोई ना कोई सदस्य उनकी सेवा-पूजा के लिए घर में अवश्य मौजूद होना चाहिए। साथ ही दोपहर और रात्रि के समय भोजन के बाद उनका चयन करवाएं।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2022: जन्माष्टमी व्रत में लगाएं अपनी राशि अनुसार भोग, कान्हा जी की कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता
Updated on:
13 Aug 2022, 10:59 AM IST
Published on:
13 Aug 2022, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.