
2022 के पहले सूर्य ग्रहण के लिए हो जाइए तैयार, जानिए कब और कहां देगा दिखाई
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अगले महीने यानी अप्रैल में लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। ग्रहण से कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ये वो समय अवधि होती है जिस दौरान कुछ विशेष कार्यों पर पाबंदी लग जाती है। बता दें जब चंद्रमा सूर्य के कुछ भाग या पूरे भाग को अपनी छाया से ढक लेता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। जानिए 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई।
सूर्य ग्रहण कब लगेगा? साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत रात 12 बजकर 19 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर होगी। ग्रहण दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण नहीं लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव? 30 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण भारत में भले ही नहीं दिखाई दे रहा हो लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। जानिए किन राशियों के लोगों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होगा। आपको हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस वाले जातकों को भी लाभ प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। काम के चलते की गई यात्रा में आपको सफलता हासिल होगी।
सिंह राशि: इस राशि वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उनकी कोई मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। लेन-देन के काम में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।
धनु राशि: सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आमदनी अचानक से बढ़ सकती है। यात्रा से भी आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। अगर कोई कर्ज ले रखा है तो उससे मुक्ति मिल सकती है। निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा है। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: इन बर्थ डेट वाली लड़कियां ससुराल पक्ष में धन-धान्य के लगा देती हैं अंबार, होती हैं बहुत भाग्यशाली
Published on:
28 Mar 2022 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
