इस मूलांक की लड़कियां मिलनसार स्वभाव की होती हैं। तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेती हैं। जमीन-जायदाद के मामले में भी काफी लकी होती हैं। इनके पास पैसों की कभी दिक्कत नहीं होती। ये मेहनती होती हैं और ऊर्जावन भी। ये अपने को जल्दी से थका हुआ महसूस नहीं करती हैं। ये साहसी, निडर और स्वाभिमानी होती हैं। ये संघर्षशील होती हैं तुरंत हार नहीं मानती हैं। ये अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिन रात मेहनत करती हैं।
इनका हंसमुख स्वभाव किसी को भी इनके प्रति आकर्षित होने के लिए मजबूर कर देता है। लड़के इस मूलांक की लड़कियों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये अपने जीवनसाथी से खूब प्यार करने वाली होती हैं। ये अपने पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये अपने पति को करियर में आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट करती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पति को भी भरपूर मिलता है।
ये जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थतियों का भी डटकर सामना करती हैं। गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। कई बार ये गुस्से में सारी हदें पार कर देती हैं। ये अपने आगे जल्दी से किसी की नहीं सुनती। इनके मन में जो आता है ये वही करती हैं। ये खुली सोच वाली होती हैं। अधिकतर ये अपना काम करना पसंद करती हैं। क्योंकि इन्हें ये पसंद नहीं आता कि कोई इन पर शासन करें। अगर ये नौकरी भी करती हैं तो बहुत जल्द सभी की बॉस बन जाती हैं।ज्योतिष: ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा, जिनका नाम इनमें से कोई एक होता है