
surya grahan and chandra grahan 2023 date, time and sutak kaal niyam: साल 2023 में अब तक एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है। आपको बताते चलें कि पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जबकि पहला चंद्र ग्रहण मई की शुरुआत में यानी 5 मई को लगा था। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए और न ही यहां इसका सूतक काल माना गया। इस साल दो ग्रहण लगने के बाद अब एक बार सूर्य और एक बार चंद्र ग्रहण फिर होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कब लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण...
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। लेकिन पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा।
जानें कब लगेगा साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी और दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन यह भारत दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।
Updated on:
09 May 2023 01:20 pm
Published on:
09 May 2023 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
