9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि में दो मित्र ग्रहों सूर्य-गुरु की अद्भुत युति, इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, लगेगी लॉटरी

Sun Transit To Aquarius 2022: कुंभ राशि वालों के लिए ये समय सबसे सुखद साबित होगा। आपको आपके हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sun and jupiter conjunction in Aquarius, Surya Rashi Parivartan 2022, surya gochar 2022

कुंभ राशि में दो मित्र ग्रहों सूर्य-गुरु की अद्भुत युति, इन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, लगेगी लॉटरी

Surya Gochar 2022 Or Surya Rashi Parivartan February 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने 13 फरवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है। बता दें इस राशि में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं। गुरु और सूर्य दोनों ही मित्र ग्रह हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति काफी शुभ मानी जाती है। कुंभ राशि वालों के लिए ये समय सबसे सुखद साबित होगा। आपको आपके हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य राशियों के लिए भी ये संयोग लाभकारी साबित होगा। जानिए इन दोनों ग्रहों की युति से किन 5 राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर।

मेष राशि: इस दौरान आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। चारों ओर आपकी ख्याति बढ़ेगी। पुराने मतभेदों को सुलझाने के लिए समय उत्तम है। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा।

कर्क राशि: इस राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को तरक्की मिलेगी। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये युति शुभ साबित होगा। शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि काफी बेहतर होगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

धनु राशि: इस राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल है। निवेश से जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। पिछले समय में किए गए प्रयासों का काफी अच्छा फल प्राप्त होगा। करियर में आप अच्छी तरक्की कर पायेंगे। सैलरी में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि: इस राशि वालों को करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। व्यापार का विस्तार करने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी का हर काम में भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी धन-संपत्ति में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें: कुबेर देवता इन बर्थ डेट वाले लोगों पर रहते हैं मेहरबान, इनके पास पैसों की नहीं होती कमी