3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुबेर देवता इन बर्थ डेट वाले लोगों पर रहते हैं मेहरबान, इनके पास पैसों की नहीं होती कमी

Ank Jyotish: इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपना जीवन राजा महाराजाओं की तरह जीते हैं। इन्हें हमेशा बन-ठनकर रहना पसंद होता है। ये अपने लाइफस्टाइल पर काफी पैसा खर्च करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 13 Feb 2022, 11:50 AM IST

numerology, astrology, ank jyotish, ank shastra, अंक ज्योतिष, lucky numbers, lucky people,

कुबेर देवता इन बर्थ डेट वाले लोगों पर रहते हैं मेहरबान, इनके पास पैसों की नहीं होती कमी

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव, करियर लाइफ, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं। यहां हम बात करेंगे मूलांक 6 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 26 होती है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर धन और वैभव के कारक शुक्र देव का प्रभाव रहता है। ये लोग अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता और मेहनत के दम पर ये लाइफ में जो चाहे हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 6 वाले जातक धनवान और खूबसूरत होते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इन्हें लाइफ में तमाम सुख प्राप्त होते हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपना जीवन राजा महाराजाओं की तरह जीते हैं। इन्हें हमेशा बन-ठनकर रहना पसंद होता है। ये अपने लाइफस्टाइल पर काफी पैसा खर्च करते हैं। ये अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति के लिए काफी धन कमाते हैं। हालांकि ये अत्याधिक खर्चीले नेचर के भी होते हैं। लेकिन खास बात ये है कि ये पैसा जोड़कर भी रखते हैं। जिस वजह से इन्हें पैसों संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता।

मूलांक 6 वाले लोग खूबसूरती के प्रति काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। ये बहुत जल्दी किसी के भी प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं लेकिन बाद में पछताते हैं। ये निर्णय लेने में थोड़ कमजोर होते हैं। लेकिन इनकी किस्मत काफी तेज होती है जिस वजह से इन्हें करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलता है। संगीत और कला में इनकी गहरी रुचि होती है। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी खींचा चला आता है।

ये खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। खुद भी खुश रहते हैं साथ ही अपनों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। ये कड़ी मेहनत से लाइफ में अच्छी धन-दौलत एकत्रित करने में कामयाब रहते हैं। इन्हें नौकरी और व्यापार दोनों ही सूट करता है। शादी से पहले इनकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहते हैं। लेकिन इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
यह भी पढ़ें: इन 4 अक्षर के नाम वाली लड़कियां लाइफ में खूब कमाती हैं पैसा, मां लक्ष्मी की इन पर रहती है विशेष कृपा