14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंह राशि में शुक्र के प्रवेश से 4 राशि वालों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल!

जानिए अपने शत्रु ग्रह सूर्य की राशि सिंह में शुक्र का गोचर किन राशि वालों की बढ़ाएगा परेशानियां।

less than 1 minute read
Google source verification
shukra rashi parivartan, shukra gochar 2022, shukra transit 2022,

सिंह राशि में शुक्र के प्रवेश से 4 राशि वालों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल!

Shukra Transit August 2022: प्रेम संबंध, भौतिक सुखों, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य आदि के कारक शुक्र 31 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसे जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। शुक्र को वृषभ और तुला राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। मीन राशि में ये ग्रह उच्च का होता है वहीं कन्या राशि में नीच का होता है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुक्र के अधीन आते हैं। जानिए अपने शत्रु ग्रह सूर्य की राशि सिंह में शुक्र का गोचर किन राशि वालों की बढ़ाएगा परेशानियां।

मेष राशि: आपका अपने प्रियतम के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। यदि आप सिंगल हैं और साथी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक राशि: आपको इस दौरान बड़ी हानि हो सकती है। आपको पैसों को लेकर सावधान रहना होगा। वाहन, घर या किसी बेकार की वस्तुओं पर आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान धन उधार लेने-देने से बचें।

मकर राशि: आपको आपके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो तबीयत बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मीन राशि: इस गोचर के दौरान आपको काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपका आपके साथी से झगड़ा हो सकता है। अन्यथा आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अपने मर्जी के मालिक होते हैं इस मूलांक वाले लोग, होते हैं खुशमिजाज और साफ दिल