17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धन कुबेर बन सकते हैं इन 4 राशियों के जातक, बस इस एक चीज का करना होगा त्याग

इन राशियों के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। अगर ये एक बार ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं। ये दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। पैसा कमाने में भी माहिर माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, mesh rashi, makar rashi, tula rashi, तुला राशि, मकर राशि, राशियां, लकी राशियां,

धन कुबेर बन सकते हैं इन 4 राशियों के जातक, बस इस एक चीज का करना होगा त्याग

ज्योतिषशास्त्र अनुसार मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती हैं। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। अगर इन राशियों के लोग ठान लें तो ये करोड़पति बन सकते हैं। लेकिन इन राशियों के लोगों में कुछ ऐसी कमियां होती हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार धन कमाने के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। अगर ये एक बार ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं। ये दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। पैसा कमाने में भी माहिर माने जाते हैं। लेकिन इनके अंदर एक कमी होती है वो ये है कि ये मार्ग से भटकते रहते हैं। इनका मन कभी कोई काम करने का करता है तो कभी कोई। अगर ये अपना ध्यान इधर उधर न भटकायें तो ये धन कुबेर बन सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोगों में धन कुबेर बनने की ताकत होती है। अगर ये अपने लक्ष्यों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित रखें तो ये अच्छी खासी तरक्की हासिल कर सकते हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये लाइफ में खूब पैसा और नाम कमाते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग बेहद समझदार होते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये एक बार एक किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके ऊपर धन के देवता और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। अगर ये अपने गुस्से पर काबू रखें तो ये लाइफ में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। इनका गुस्सा इनकी तरक्की के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है।

मकर राशि: इस राशि के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये मेहनती होते हैं और मेहनत के दम पर लाइफ में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की इन पर विशेष कृपा रहती है। अगर ये एक बार किसी काम को करने की ठान लें और अपने मार्ग से भटके नहीं तो ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: धन कुबेर बनने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, आपको भी आते हैं क्या?