
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार धनवान लोगों की निशानी माने जाते हैं शरीर पर मौजूद ये शुभ संकेत
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार शरीर की बनावट और उन पर मौजूद शुभ चिन्हों से काफी कुछ जाना जा सकता है। इससे आप ये तक पता लगा सकते हैं कि आपके भाग्य में राजयोग है या नहीं? इस शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की नाक लंबी होती है और उसकी नाक की दाईं तरफ तिल होता है वो व्यक्ति बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। जानिए सामुद्रिक शास्त्र में धनवान लोगों की और क्या पहचान बताई गई है।
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ की हथेली के एकदम बीच में तिल, वीणा, मछली, कमल, चक्र या फिर ध्वजा की आकृतियां होती है उन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसमें अपार धन कमाते हैं। ये लोग कम समय में ही अच्छा खासा पैसा कमा लेते हैं।
हथेली के बीच में तिल होना धनवान लोगों की निशानी मानी जाती है। ऐसे लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। जिन पुरुषों की छाती पर अधिक बाल होते हैं वो धनवान बनते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। जिन लोगों के हाथ में 5 से अधिक उंगलियां होती हैं वो किस्मत के तेज होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
जिनके दाएं गाल पर तिल होता है वो लोग धनवान माने जाते हैं। जिनके माथे के दाहिने हिस्से पर तिल होता है उनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। जिन लोगों के हाथ में रेखाएं साफ, स्पष्ट, गहरी और कटी हुई नहीं होती उन लोगों का जीवन भी सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इनके पास धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
29 Jun 2022 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
