
आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं घर में मौजूद ये चीजें, न करें इनकी अनदेखी
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र अनुसार प्रत्येक दिशा में रखी जाने वाली वस्तु का अच्छा या बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। अगर कोई वस्तु गलत दिशा में या गलत तरीके से रखी गई हो तो उससे हमें जीवन में कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं सही दिशा में रखी गई चीजें हमें अपार लाभ देने का काम भी करती हैं। यहां आप जानेंगे कि घर में मौजूद कौन सी चीजें हमारे आर्थिक जीवन को प्रभावित करती हैं।
झाड़ू: आप में से शायद कई लोग ये नहीं जानते होंगे कि झाड़ू आर्थिक लिहाज से महत्वपूर्ण वस्तु मानी जाती है। झाड़ू को रखने का तरीका हमारे जीवन को प्रभावित करता है। झाड़ू हमेशा ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए जहां किसी की आसानी से नजर न पड़े। साथ ही इसे कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।
कबूतर का घोंसला: वास्तु अनुसार जिस घर में कबूतर का घोंसला होता है वहां दरिद्रता आती है। अगर घर में कबूतर का अंडा फूट जाए तो ये आर्थिक संकट आने का संकेत माना जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि कबूतर घर में घोंसला न बना पाएं।
कांटेदार पौधे: घर में कभी भी ऐसे पौधे या पेड़ नहीं लगाने चाहिए जिनमें कांटे हों। इससे घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। साथ ही ऐसे पौधे जिनमें से दूध निकलता है वो भी घर में नहीं लगाने चाहिए।
जाले और कबाड़: मान्यता है माता लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। यदि आपके घर में कबाड़ का सामान पड़ा है तो इसे या तो जल्द से जल्द ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें। वहीं घर में जाले भी न लगने दें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
सीलन: कहा जाता है कि जहां घर की दीवारों में सीलन होती है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। ऐसे में घर के लोगों को हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही जिस घर में नलों से पानी टपकता रहता है वहां के सदस्यों को भी आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: इन रत्नों को साथ पहनने की कभी न करें गलती, नहीं तो हो सकते हैं बर्बाद
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
30 Jun 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
