5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूलांक 5 वालों की ये कमजोरी उनकी तरक्की के मार्ग में बनती है रोड़ा, तुरंत कर लें इसे दूर

इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, numerology number 5, lucky number, mulank 5 people, radix 5 people, birth date astrology,

मूलांक 5 वालों की ये कमजोरी उनकी तरक्की के मार्ग में बनती है रोड़ा, तुरंत कर लें इसे दूर

Numerology: मूलांक 5 उन लोगों का अंक होता है जिनकी बर्थ डेट 5, 14 या 23 होती है। इस अंक के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, मेहनती और कर्मशील होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर खूब लाभ कमाते हैं। लेकिन इनके अंदर एक कमजोरी ऐसी होती है जिससे इनकी तरक्की के मार्ग में बाधा आने के आसार रहते हैं। इनकी ये कमजोरी है हर काम में जल्दबाजी करने की आदत।

मूलांक 5 वालों में ये होती हैं कमजोरियां: इस मूलांक के लोगों में एकाग्रता का अभाव रहता है। साथ ही इन्हें हर चीज की जल्दबाजी रहती है जिस वजह से ये कई बार चोट भी खा जाते हैं। इस मूलांक के लोग सोचते बहुत हैं। जिस वजह से ये कई बार अकारण ही परेशान नजर आते हैं। ये लोग फिजूल की चीजों में उलझे रहते हैं। ये लोग अगर अपनी इन कमजोरियों को अपने से दूर कर लें तो ये हर काम में सफल हो सकते हैं।

मूलांक 5 वालों की विशेषताएं: इस मूलांक के लोग बुद्धि के बल पर हर काम में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं। इनके अंदर तमाम ऐसे गुण होते हैं जो एक सफल व्यक्ति में होने चाहिए। ये अपने बोलने के तरीके से किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं।

इनके मित्र बहुत होते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। इनकी लव लाइफ की बात करें तो इनके एक से अधिक लव रिलेशन होने के आसार रहते हैं। ये अपने लव पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये धन कमाने के साथ-साथ धन की बचत में भी माहिर माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Astrology: सिर्फ इस एक राशि के आराध्य देव हैं भगवान शिव, धन-दौलत के मामले में लकी होते हैं इस राशि के लोग

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)